बारां जिले में पंचायत चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों के समर्थन में सभा करने पहुंचे नरेश मीणा ने वन विभाग पर किसानों को नाजायज परेशान करने का आरोप लगाया। उन्होंने चेतावनी दी कि किसानों पर कोई अत्याचार नहीं होना चाहिए, वरना इन सरकारी दफ्तरों में आग लगा दी जाएगी। इसके बाद नरेश मीणा किसानों और समर्थकों के साथ वन विभाग के ऑफिस पहुंचे और हंगामा कर दिया। वन विभाग के कर्मचारियों ने नरेश मीणा और उनके समर्थकों पर मारपीट का आरोप लगाया। उनकी शिकायत पर नाहरगढ़ थाना पुलिस ने नरेश मीणा और अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। किसानों-समर्थकों के साथ वन विभाग के ऑफिस पहुंचे नरेश मीणा बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के बैनर तले पंचायत राज चुनाव में सक्रिय हैं। उन्होंने बारां जिला परिषद की सभी 29 सीटों और 10 पंचायत समितियों में प्रत्याशी उतारे हैं। प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार के लिए रविवार को नाहरगढ़ पहुंचे थे। यहां सभा के दौरान स्थानीय किसानों ने वन विभाग पर परेशान करने का आरोप लगाया। एक किसान ने बताया कि विभाग ने उसकी पानी की मोटर और पाइप जब्त कर लिए हैं। इसके बाद नरेश मीणा सैकड़ों किसानों और समर्थकों के साथ नाहरगढ़ रेंज ऑफिस पहुंच गए और हंगामा कर दिया। वनकर्मी बोले- ऊपर से जो आदेश मिलेगा, उसका पालन करेंगे रेंज ऑफिस में वन विभाग के कर्मचारियों और मीणा के समर्थकों के बीच विवाद हुआ। इस दौरान वन कर्मचारियों ने कहा- हम अपनी मर्जी से कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। हमें ऊपर से जैसा आदेश मिलेगा, हम वैसा ही काम करेंगे। हमारे अफसर जो आदेश देंगे, हम उसी का पालन करेंगे। वनकर्मियों से मारपीट और जब्त सामान ले जाने का आरोप डीएफओ विवेकानंद माणिकराव ने बताया- 2 दिन पहले वन विभाग के कर्मचारी गश्त पर गए थे। इस दौरान कुछ ग्रामीण वन विभाग की जमीन पर खेती करते मिले। इस पर इस पर वनकर्मियों ने पानी की मोटर और पाइप सहित अन्य सामान जब्त कर लिया था। डीएफओ ने आरोप लगाया कि नरेश मीणा रविवार को सैकड़ों समर्थकों के साथ रेंज ऑफिस पहुंचे और वनकर्मी प्रदीप सिंह सहित अन्य कर्मचारियों के साथ मारपीट की। इसके बाद जब्त मोटर और पाइप ले गए। मामले में नाहरगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। नरेश मीणा के खिलाफ 1 महीने में तीसरा केस दर्ज पिछले 1 महीने में नरेश मीणा के खिलाफ ये तीसरा केस दर्ज हुआ है। वनकर्मियों की शिकायत पर नाहरगढ़ पुलिस ने नरेश मीणा और अन्य लोगों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने, मारपीट करने और जब्त सामान जबरन ले जाने का केस दर्ज किया है। इससे पहले छबड़ा में खाद की मांग को लेकर नरेश मीणा ने SDM ऑफिस के बाहर किसानों के साथ धरना दिया था। इस मामले में उनके खिलाफ अधिकारियों को धमकाने समेत 8 धाराओं में FIR दर्ज की गई थी। इसके अलावा करीब 1 महीने पहले जयपुर कूच के दौरान शिवदासपुरा टोल पर जाम लगाने के मामले में भी केस दर्ज हुआ था। ये खबर भी पढ़ें नरेश मीणा के खिलाफ अधिकारियों को धमकाने का मामला दर्ज:बोले- मंत्री किरोड़ीलाल मीणा के दबाव में FIR हुई, मुझे फिर जेल भेजना चाहते हैं खाद के लिए लाठी लेकर सड़क पर उतरे नरेश मीणा:पेड़ पर चढ़कर की नारेबाजी, लोगों के साथ SDM ऑफिस के बाहर धरना दिया

