राजस्थान के सबसे बड़े सवाई मानसिंह हॉस्पिटल में छज्जा गिरने से 1 युवक की मौत हो गई। 1 व्यक्ति घायल हो गया, जिसे ट्रॉमा सेंटर में इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया। हादसा शनिवार को दोपहर करीब 3 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि चरक भवन के पास बने डॉक्टर्स सेमिनार हॉल की बिल्डिंग का कुछ हिस्सा जर्जर हो चुका है, जिसके चलते इसके उपयोग को सीमित कर दिया गया था। शनिवार को जब छज्जे का हिस्सा गिरा तो बाहर 2 व्यक्ति सो रहे थे, जिनके ऊपर मलबा गिर गया। मलबे में दबने से दोनों व्यक्ति घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर भेजा गया, जहां इलाज के दौरान एक की मौत हो गई। मृतक का नाम सागर (40) निवासी केकड़ी बताया जा रहा है। खाना खाकर सो रहे थे दोनों
हॉस्पिटल में तैनात सुरक्षा गार्डों ने बताया- ये दोनों व्यक्ति खाना खाने के बाद इस बिल्डिंग के पास सो गए थे। इसी दौरान बिल्डिंग के छज्जे का मलबा इन पर गिर गया। भंडारे में खाना खाकर आए थे
घायल बाबूलाल ने बताया- हॉस्पिटल के पास भंडारा लग रहा था, वहां पर मैंने और सागर ने खाना खाया। फिर बिल्डिंग की नीचे छाया में आकर सो गए थे। तभी अचानक जोर से हम पर पत्थर और मलबा गिरा। सागर के बहुत ज्यादा चोट आई थी। वो मेरे गांव का ही रहने वाला था। ये खबर भी पढ़ें ट्रक और कार की भिड़ंत में 4 लोगों की मौत:टक्कर के बाद धमाके की आवाज आई, दोनों गाड़ियों में आग लगी नागौर में कार और ट्रक में आमने-सामने की भिड़ंत में 4 लोगों की मौत हो गई। भीषण टक्कर से कार के परखच्चे उड़ गए। दोनों गाड़ियों की टक्कर के बाद धमाके जैसी आवाज आई और कुछ देर बाद आग लग गई। मौके पर मौजूद लोगों ने कार सवार लोगों को खींचकर बाहर निकाला। पूरी खबर पढ़ें