फार्म पॉन्ड में मिले मां और 2 बेटियों के शव:पॉन्ड मालिक ने सुनी कूदने की आवाज, परिजन बोले- सुबह जल्दी उठी तो सोचा मंदिर गई होगी

जयपुर जिले में मंगलवार सुबह फार्म पॉन्ड में महिला और उसकी दो बेटियों के शव तैरते मिले। घटना की सूचना पर गोविंदगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को निकालकर हाॅस्पिटल पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घटना गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के खेजरोली नगरपालिका की लेसवा की ढाणी की है। पहले देखें […]

कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस फोर्स के घेरे में कलेक्ट्रेट:वाटर केनन और टियर गैस गन भी तैनात, डोटासरा-जूली करेंगे सभा

बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में प्रसूताओं की मौत और अस्पताल की अव्यवस्थाओं के विरोध में कांग्रेस आज मंगलवार दोपहर कलेक्ट्रेट परिसर में शक्ति प्रदर्शन करेगी। कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर बैरिकेडिंग की गई है और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके अलावा आरएसी, स्पेशल पुलिस फोर्स और शहर के सभी थाना प्रभारियों को भी […]

सिंघाना में स्कूली बच्चों से भरी वैन में लगी आग:ड्राइवर ने चिंगारी देख वैन रोकी, बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला; गाड़ी राख हुई

मंगलवार सुबह सिंघाना थाना क्षेत्र में एक चलती स्कूली वैन में अचानक आग लग गई। वैन में 8 से 10 छोटे बच्चे सवार थे, जिन्हें ड्राइवर की सूझबूझ से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि वैन पूरी तरह जलकर खाक हो गई। वैन ड्राइवर कैलाश चंद ने बताया […]

जोधपुर का रहने वाला है सिया का बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी:गर्लफ्रेंड को पुणे से मेहरानगढ़ किला घुमाने लाया था, पैतृक घर पहुंचा भास्कर

पुणे (महाराष्ट्र) में चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड की आरोपी मंगेतर सिया गोयल का बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी (23) जोधपुर का रहने वाला है। दैनिक भास्कर सबसे पहले यह खुलासा कर रहा है। चेतन का बिलाड़ा कस्बे के पलासनी गांव में पैतृक घर है। पिता की पुणे में किराना-परचून की दुकान है। चेतन भी वहीं रहकर पढ़ाई […]

राजस्थान के 27 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी:उदयपुर, अजमेर, कोटा समेत 16 जिलों में बरसात; श्रीगंगानगर सबसे ज्यादा गर्म रहा

राजस्थान में प्री-मानसून बारिश जारी है। शुक्रवार को श्रीगंगानगर, उदयपुर, अजमेर, कोटा समेत 16 जिलों में बारिश हुई। सबसे ज्यादा नागौर के देह इलाके में 60 MM पानी बरसा। चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़ और भीलवाड़ा में एक इंच से ज्यादा बरसात दर्ज की गई। इससे पहले राज्य के अधिकांश इलाकों में मौसम ड्राय रहा और धूप निकलने […]

राजस्थान के शहीद को नेशनल वॉर-मेमोरियल में ‘रोल ऑफ ऑनर’:ऑपरेशन सिंदूर में दिया था सर्वोच्च बलिदान; पत्नी बोलीं- ये जीवन का सबसे गौरवशाली दिन

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले भारतीय सशस्त्र बलों के 6 जवानों के नाम पहली बार आधिकारिक तौर पर सार्वजनिक कर दिए गए हैं। इन नामों को नेशनल वॉर मेमोरियल की वेबसाइट के ‘रोल ऑफ ऑनर’ में शामिल किया गया है। ऑपरेशन सिंदूर में शहीद होने वाले जवानों में राजस्थान […]

भरतपुर क्रिकेट-संघ सचिव पर महिला खिलाड़ियों के उत्पीड़न का आरोप:RCA ने जांच कमेटी बनाई; कन्वीनर बोले- ऐसे लोगों पर आजीवन बैन लगाएंगे

भरतपुर जिला क्रिकेट संघ के सचिव शत्रुघ्न तिवारी के खिलाफ खिलाड़ियों ने गंभीर शिकायतें दर्ज करवाई हैं। इनमें महिला खिलाड़ियों के साथ उत्पीड़न और छेड़छाड़ भी शामिल है। एडहॉक कमेटी के कन्वीनर डॉ. मोहित यादव ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। वे राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) की एनुअल जनरल बॉडी मीटिंग में पहुंचे थे। डॉ. […]

कॉन्स्टेबल को इस आराम की मुद्रा ने सस्पेंड कराया:भाजपा कार्यकर्ता ने हनुमान बेनीवाल को दे दी खुली चुनौती, चर्चा में मंत्रीजी की लग्जरी कार

नमस्कार अलवर के एक भाजपा कार्यकर्ता ने नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल को खुली चुनौती दे दी। डूंगरपुर में कुर्सी पर पैर पसारकर बैठी कॉन्स्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया और हेल्थ मिनिस्टर गजेंद्र सिंह की लग्जरी कार अलवर में चर्चा में रही। राजनीति और ब्यूरोक्रेसी की ऐसी ही खरी-खरी बातें पढ़िए, आज के इस एपिसोड […]

हाईवोल्टेज-लाइन का तार टूटकर तारबंदी पर गिरा, किसान की मौत:तड़प-तड़पकर दम तोड़ा; धमाके की आवाज सुन पड़ोसी ने रुकवाई सप्लाई

जैसलमेर जिले के एक खेत से गुजर रही हाईवोल्टेज लाइन का एक तार टूटकर सीधे तारबंदी पर गिरा। इससे तारबंदी में करंट फैल गया, जिसकी चपेट में आने से किसान की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा जिले के मोहनगढ़ थाना क्षेत्र के 13LM नूरे खान की ढाणी में सुबह 7 बजे हुआ। […]

शादीशुदा महिला के साथ भाग रहे प्रेमी की हत्या:ससुराल वालों ने पकड़कर पीटा, 3 साल से चल रहा था लव अफेयर

बाड़मेर में 6 बच्चों की मां के साथ भाग रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। दोनों के बीच 3 साल से अवैध संबंध थे। लाठी-डंडों से हमले में सिर में चोट लगने से युवक ने मौके पर दम तोड़ दिया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। घटना ग्रामीण थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह […]

Back To Top