चंडीगढ़, 28 अगस्त- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज अपने चंडीगढ़ स्थित निवास कबीर कुटीर पर अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के संकल्प पत्र का विधिवत विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने महासंघ के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षक दीपक की भांति पूरे समाज को प्रकाशमान करता है। […]
चकबंदी से स्टाम्प शुल्क तक: हरियाणा के मुख्यमंत्री ने सदन में दिए बड़े आश्वासन
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य सरकार यमुनानगर से पलवल क्षेत्र में भूमि चकबंदी प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए ठोस कदम उठा रही है। परिणामस्वरूप, यह समस्या जल्द ही हल हो जाएगी। मुख्यमंत्री आज यहाँ हरियाणा विधानसभा के चल रहे मानसून सत्र के दौरान पानीपत जिले में भूमि चकबंदी […]
हरियाणा विधानसभा सत्र के दौरान 3 विधेयक हुए पारित
चण्डीगढ़: हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान आज तीन विधेयक चर्चा उपरांत पारित किए गए। इनमें हरियाणा विधान सभा (सदस्य वेतन, भत्ता तथा पेंशन) संशोधन विधेयक, 2025, हरियाणा पिछड़ा वर्ग आयोग (संशोधन) विधेयक, 2025 तथा हरियाणा नगरपालिका क्षेत्रों के बाह्य क्षेत्रों में अपूर्ण नागरिक सुखसुविधाओं तथा अवसंरचना का प्रबंधन (विशेष उपबंध) संशोधन विधेयक, 2025 […]
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने युवाओं को उद्यमिता के लिए प्रेरित और प्रशिक्षित करने हेतु ‘हरियाणा राज्य उद्यमिता आयोग’ की स्थापना की घोषणा की
चंडीगढ़: राज्य में युवा उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज युवाओं को उद्यमिता के लिए प्रेरित और प्रशिक्षित करने हेतु ‘हरियाणा राज्य उद्यमिता आयोग’ की स्थापना की घोषणा की। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि सरकार हरियाणा को देश का […]
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने युवाओं को उद्यमिता व स्टार्टअप्स अपनाने के लिए किया प्रोत्साहित
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि युवाओं में उद्यमिता की भावना को बढ़ावा देने और नए उद्यमियों के सृजन को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य के सभी जिलों में उद्यमिता एवं संकाय विकास कार्यक्रम संचालित किए जाने चाहिए। उन्होंने जिलों में उद्यमिता एवं संकाय विकास कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित […]
गंगा की तर्ज पर अब यमुना होगी स्वच्छ: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री, श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मां गंगा की तर्ज पर यमुना नदी को भी स्वच्छ एवं निर्मल बनाने के लिए सीडब्ल्यूसी, हरियाणा सरकार और दिल्ली सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों की एक संयुक्त समिति गठित की जाएगी। यह समिति यमुना नदी की सफाई के साथ-साथ इससे संबंधित अन्य समस्याओं के […]
मुख्यमंत्री सैनी ने कपिल बैंसला को गोल्ड मेडल जीतने पर दी बधाई
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कजाकिस्तान में आयोजित 16वीं एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने पर पलवल के होनहार खिलाड़ी कपिल बैंसला को बधाई दी। कपिल ने 10 मीटर एयर पिस्टल मेंस जूनियर फाइनल में शीर्ष स्थान प्राप्त कर यह गौरव हासिल किया। मुख्यमंत्री ने फोन पर कपिल से बातचीत […]
हरियाणा सरकार का संकल्प – अग्रोहा को ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर का केंद्र बनाना
चंडीगढ़: हरियाणा सरकार द्वारा ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण अग्रोहा को विश्व पुरातात्विक मानचित्र पर नई पहचान दिलाने के लिए इसे एक प्रमुख पर्यटन स्थल और सांस्कृतिक धरोहर के केंद्र के रूप विकसित किया जा रहा है। इसके तहत अग्रोहा में अत्याधुनिक संग्रहालय स्थापित किया जाएगा, जहां खुदाई से प्राप्त पुरावशेषों को संरक्षित और प्रदर्शित किया […]
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत देश में ओबीसी वर्ग को औजार खरीदने के लिए 13 हजार करोड़ रुपए के बजट काकिया प्रावधान – नायब सिंह सैनी
चंडीगढ़: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांचाल समाज सहित ओबीसी वर्ग के लिए प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत औजार खरीदने के लिए 13,000 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया है। मुख्यमंत्री ने पांचाल समाज के लिए पंचकूला के हुडा सेक्टर में प्लॉट देने, कुरुक्षेत्र भवन के निर्माण के लिए […]

