बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के मामले में जंगी एप का रोल सामने आया है। विदेश में बैठा लॉरेंस गैंग का अनिल पंडित इसी एप की मदद से शूटर्स को डायरेक्शन दे रहा था। पिछले दिनों सीकर पुलिस ने लॉरेंस गैंग के शूटर महेश नायक को हथियार के साथ पकड़ा था। वह झारखंड के एक बड़े सटोरिए को मारने वाला था। वह भी विदेश में बैठे गैंगस्टर से जंगी एप के जरिए डायरेक्शन ले रहा था। विदेश में बैठकर गैंगस्टर इस जंगी एप के जरिए ही इंडिया में अपने लोकल गुर्गों को डायरेक्शन देकर वारदात कर रहे हैं। यह जंगी एप 18 दिसंबर 2024 को ही इंडिया में बैन हो चुका है। इसके बावजूद गूगल प्ले स्टोर पर हैं। पूरी दुनिया में इसके करीब 5 करोड़ से ज्यादा यूजर्स हैं। सबसे बड़ी बात है कि किसी भी यूजर की वास्तविक पहचान इस एप पर नहीं है। प्ले स्टोर से जब आप इस एप को डाउनलोड करते हैं तो लॉगिन करने के लिए न तो कोई मोबाइल नंबर चाहिए और न ही कोई मेल आईडी। केवल 3 से 4 सेकेंड में एप डाउनलोड हो जाती है। फिर आपको एक 10 अंकों का यूनिक नंबर मिलता है। जो आपकी पहचान हो जाती है। यहां तक कि लॉगिन करते वक्त आप नाम में भी आप कुछ भी लिखो,फिर भी अकाउंट क्रिएट हो जाता है। इस एप का हेड क्वार्टर ऑफिस तो USA में हैं। एप में यदि आप कोई चैट डिलीट करना चाहते हो तो 20 सेकेंड में वह सर्वर से ही हट जाती है। ऐसे में दो लोगों के बीच क्या बात हुई इसका भी पता नहीं लग पाता। सिग्नल पर एजेंसियों की नजर,इसलिए कम्युनिकेशन एप बदली राजू ठेहट, सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड को अंजाम देने के लिए विदेश में बैठे गैंगस्टर्स के ने सिग्नल एप का यूज किया गया था। सिग्नल एप भी विदेशी थी, जिसका इंडिया की एजेंसियों को रिकॉर्ड मिलना शुरू हो चुका था। ऐसे में गैंगस्टर्स को डर लगने लगा कि यदि इस पर वह बात करेंगे तो वह पकड़े जा सकते है। इसलिए उन्होंने जंगी एप पर अपना कम्युनिकेशन करना शुरू किया। पुलिसकर्मी बताते हैं कि जंगी एप से रिकॉर्ड नहीं मिलता। इसी का कारण है कि लोकल गुर्गे तो पकड़े जाते हैं, लेकिन इनके मास्टरमाइंड का पता नहीं लग पाता है। बॉर्डर से हथियारों की तस्करी जैसे अपराध के लिए भी अब इस जंगी एप का इस्तेमाल किया जा रहा है। अब 2 केस में समझिए किस तरह से जंगी एप से वारदात करवाई झारखंड में सटोरिए का मर्डर करने की प्लानिंग सीकर पुलिस ने 16 से 17 अक्टूबर के बीच लॉरेंस गैंग के शूटर महेश नायक को सीकर में नेहरू पार्क के पास से गिरफ्तार किया था। उसके पास से दो पिस्तौल सहित कई कारतूस और मैगजीन मिले थे। आरोपी महेश नायक विदेश में बैठे गैंगस्टर राहुल मीणा के कॉन्टैक्ट में था। उसके कहने पर ही वह झारखंड गया। वहां पर उसे हथियार मिले और फिर सटोरिए की लोकेशन मिलने वाली थी। लेकिन लोकेशन नहीं मिली तो वह वापस सीकर आ गया और यहां हथियार बेचने की फिराक में था। इन्वेस्टिगेशन में सामने आया कि दिल्ली के बदमाश प्रशांत ने उसकी गैंग के रोहित मीणा से बात करवाई। रोहित ने महेश के मोबाइल में जंगी एप डाउनलोड करवाया था। टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के मामले में जांच में सामने आया है कि वारदात को अंजाम देने वाला एक आरोपी कुणाल के एक दोस्त ने मास्टरमाइंड अनिल से उसकी बातचीत कार्रवाई। इसके बाद अनिल ने जंगी एप से बातचीत करना शुरू किया। रेहान, ऋतिक भी उसके साथ जुड़ गए। इसके बाद घटना को अंजाम देने वाले शूटर्स को हथियार सप्लाई, लोकेशन सहित अन्य डायरेक्शन इसी जंगी एप के जरिए मिले। मोबाइल में सिम जरूरी नहीं, WIFI में भी चलती है एप जंगी एप को यूज करने के लिए मोबाइल में सिम कार्ड होना जरूरी नहीं है। बस वाई-फाई से मोबाइल में इंटरनेट चलना जरूरी है। तब भी एप काम करता है। ऐसे में अपराधी वारदात करते वक्त मोबाइल में सिम कार्ड नहीं रखते। किसी भी थर्ड पर्सन या अननोन का इंटरनेट लेकर बातचीत कर लेते हैं।

