जयपुर-पूर्णिमा यूनिवर्सिटी में 6th फ्लोर से कूदी MBA स्टूडेंट, मौत:छलांग लगाने से पहले दोस्तों से बात की, कुछ दिन पहले ही लगी थी जॉब

जयपुर की पूर्णिमा यूनिवर्सिटी में शनिवार सुबह एमबीए सेकंड ईयर की स्टूडेंट यशस्वी रोहिल्ला (23) ने छठी मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया। छात्रा डिजिटल मार्केटिंग में MBA कर रही थी। दो महीने पहले कैंपस प्लेसमेंट में एक निजी कंपनी में 7.25 लाख रुपए के पैकेज पर जॉब लगी थी। जयपुर के गुर्जर की थड़ी इलाके के प्रेम नगर की रहने वाली यशस्वी हादसे से कुछ सेकंड पहले दोस्तों से खुश होकर बात कर रही थी। फिर क्लास से निकलकर ऊपर चली गई थी। दोस्त उसे रोकने के लिए दौड़े, लेकिन वह उनके सामने ही कूद गई। शिवदासपुरा थाना पुलिस के अनुसार घटना के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है। शुरुआती जांच में मामला प्रेम-प्रसंग का नजर आ रहा है। एडिशनल डीसीपी (साउथ) ललित किशोर शर्मा ने बताया- महात्मा गांधी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों की शिकायत पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर जांच तेज कर दी है।
Back To Top