अजमेर और जोधपुर के 2-2 बूथों पर EVM खराब:डूंगरपुर में वोटर्स की लगी लाइन, 22 जिलों में 1.06 करोड़ मतदाता करेंगे वोट

राजस्थान में पंचायत चुनाव के दूसरे फेज में आज 22 जिलों में वोटिंग शुरू हो गई है। 22 जिला परिषदों में 352 वार्डों और 124 पंचायत समितियों के 2197 वार्डों में सदस्य चुने जाएंगे। जोधपुर में तिंवरी पंचायत समिति में 2 बूथों पर ईवीएम खराब होने के कारण वोटिंग प्रभावित हुई। अजमेर में भी दो बूथों पर ईवीएम खराब होने से 30 मिनट देरी से वोटिंग शुरू हुई। डूंगरपुर पंचायत समिति के बिलड़ी स्कूल पोलिंग बूथ पर ईवीएम खराब होने के कारण 35 मिनट देरी से मतदान शुरू हुआ। इस चरण में यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा की पत्नी शांति देवी खर्रा, बड़े बेटे दुर्गा सिंह खर्रा, छोटे बेटे अजय सिंह खर्रा और छोटे भाई महावीर सिंह खर्रा की पत्नी प्रतिमा खर्रा के भविष्य का भी फैसला होगा। जिला परिषद और पंचायतीराज चुनाव में भाजपा, कांग्रेस, स्थानीय दलों और कई जगह निर्दलीयों से मुकाबला है। पंचायत समिति मेंबर मिलकर प्रधान का चुनाव करेंगे। जिला परिषद मेंबर मिलकर जिला प्रमुख का चुनाव करेंगे। … ये भी पढ़ें… कोटपूतली-बहरोड़ । बांसवाड़ा । बाड़मेर । दौसा । जालोर । झुंझुनूं । नागौर । पाली । राजसमंद । भीलवाड़ा । बीकानेर । करौली । डूंगरपुर । झालावाड़ । सिरोही । अजमेर । सीकर । जयपुर । जोधपुर । कोटा । अलवर । उदयपुर ।
Back To Top