निर्झरना तहसील में कुर्कशुदा भूमि की नीलामी:17 अगस्त को संवासा ग्राम पंचायत में होगी, बोलीदाता को जमा करनी होगी 25 प्रतिशत राशि

लालसोट उपखंड अधिकारी न्यायालय की ओर से भू-राजस्व अधिनियम 1956 की धारा 256-257 के तहत जारी नीलामी इश्तिहार के अनुसार बाकीदारों की कुर्कशुदा भूमि की सार्वजनिक नीलामी की जाएगी। नीलामी 17 अगस्त को संवासा ग्राम पंचायत कार्यालय में होगी। निर्झरना तहसीलदार सीमा गुणावत ने बताया- नीलामी इश्तिहार क्रमांक नीलामी/2026/773, 780 और 787, दिनांक 13 अगस्त 2026 के अनुपालन में यह कार्रवाई की जा रही है। नीलामी में बाकीदार स्वर्गीय श्योनारायण उर्फ सोन्या के कानूनी वारिसान राजेश, विकास, रसाली, सुनीता और सुशीला के साथ रामू उर्फ रामजीलाल तथा गोपाल पुत्र रामपाल, निवासी थूणिधिराजपुरा, तहसील निर्झरना की कुर्कशुदा भूमि शामिल है। नीलामी में खसरा संख्या 77, 78 और 83 की कुल 2.6301 हेक्टेयर, खसरा संख्या 82 की 0.012680 हेक्टेयर तथा खसरा संख्या 14 की 0.619680 हेक्टेयर भूमि शामिल है। इसके अलावा खसरा संख्या 19, 20, 21, 22, 402, 748/541, 749/541 और 750/541 की 4.311980 हेक्टेयर तथा खसरा संख्या 467, 493, 504 और 506 की 3.8188 हेक्टेयर भूमि भी नीलामी में रखी गई है। बोली के लिए 1,000 रुपए अर्नेस्ट मनी नीलामी में भाग लेने के इच्छुक व्यक्ति 17 अगस्त को संवासा ग्राम पंचायत कार्यालय में उपस्थित होकर बोली लगा सकते हैं। बोली लगाने के लिए प्रत्येक बाकीदार को 1,000 रुपए की अर्नेस्ट मनी जमा करनी होगी। नीलामी प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह राशि वापस कर दी जाएगी। सफल बोलीदाता को जमा करनी होगी 25 प्रतिशत राशि नीलामी में जिस व्यक्ति के पक्ष में अंतिम बोली लगेगी, उसे बोली राशि का एक चौथाई यानी 25 प्रतिशत हिस्सा तत्काल जमा कराना होगा। शेष 75 प्रतिशत राशि नीलामी की स्वीकृति मिलने के बाद जमा करानी होगी।
Back To Top