राजस्थान में निकाय और पंचायत चुनाव से पहले बड़े प्रशासनिक फेरबदल का सिलसिला जारी है। मंगलवार देर रात राजस्थान पुलिस सेवा (RPS) के 123 अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं। डीजीपी राजीव कुमार शर्मा के ट्रांसफर आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं। सभी अधिकारियों को तुरंत जॉइन करने के ऑर्डर दिए गए हैं। जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में 12 अधिकारियों को बदला गया है। ट्रांसफर लिस्ट के साथ 48 ट्रेनी आरपीएस को भी पोस्टिंग दी गई। इससे पहले मंगलवार शाम को राजस्थान सरकार ने 183 RAS अधिकारियों का तबादला किया था। पिछले दिनों राज्य निर्वाचन आयोग ने तीन साल से एक ही जगह पर लगे और गृह जिलों में लगे अफसरों के तबादले करने के आदेश दिए थे। सबसे पहले देखिए- ट्रांसफर की पूरी लिस्ट जयपुर कमिश्नरेट में क्या बदला? नई ट्रांसफर लिस्ट में नरेन्द्र कुमार को एसीपी पुलिस कंट्रोल रूम, हेमराज को एसीपी साइबर क्राइम, जेठू सिंह को एसीपी सोडाला, दिलीप कुमार मीणा को एसीपी शास्त्री नगर लगाया गया है। संग्राम सिंह को एसीपी साइबर क्राइम, जितेन्द्र सिंह को एसीपी आदर्श नगर, कृष्णराज जांगिड़ को एसीपी चौमूं, नरेन्द्र कुमार को एसीपी महिला सेल में भेजा गया है। डॉ. पूनम को एसीपी अशोक नगर, शिवदयाल बलाई को एसीपी मालवीय नगर, दीपक कुमार खंडेलवाल को एसीपी सांगानेर तथा धर्मेन्द्र कुमार शर्मा को एसीपी बगरू लगाया गया है। 10 पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर कैंसिल लिस्ट में अनिल जसोरिया, अब्दुल रहमान, हजारी लाल खटाना, विजय कुमार आर्य, सुरेंद्र कुमार, मनीष कुमार शर्मा, नरेंद्र कुमार दायमा, सुरेंद्र कुमार, बृजेश कुमार जाटव और रमेश कुमार पारीक का ट्रांसफर कैंसिल किया गया है। 48 ट्रेनी RPS अधिकारियों को दी गई पोस्टिंग इसके अलावा 48 ट्रेनी RPS अधिकारियों को विभिन्न जिलों और इकाइयों में पोस्टिंग दी गई है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) बीजू जॉर्ज जोसफ ने आदेश जारी किए हैं। जारी आदेशों के अनुसार जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में भी कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई हैं। ओमप्रकाश गोदारा को एसीपी कोतवाली लगाया गया है। जबकि नेहा राव को एसीपी ट्रैफिक साउथ (सेकेंड) और कमल कुमार को एसीपी ट्रैफिक नॉर्थ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। … ये खबर भी पढ़ें… घूसकांड से चर्चा में आई पिंकी मीणा का फिर ट्रांसफर:CM के ओएसडी योगेश श्रीवास्तव का तबादला; निकाय चुनावों से पहले 183 RAS बदले राज्य सरकार ने निकाय चुनावों से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 183 आरएएस अफसरों के तबादले किए हैं। मुख्यमंत्री के ओएसडी योगेश श्रीवास्तव, आरएएस एसोसिएशन के अध्यक्ष महावीर खराड़ी और सवा महीने पहले बहाल हुई चर्चित RAS पिंकी मीणा का भी ट्रांसफर किया गया है। (पूरी खबर पढ़ें)

