साली से जबरदस्ती नहीं कर सका तो गोली मारकर हत्या:आरोपी जीजा गिरफ्तार; बंदूक जब्त, पुलिस को हादसा बताकर गुमराह किया

भीलवाड़ा में साली से दुष्कर्म की कोशिश नाकाम रहने पर जीजा ने गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद उसने ससुर को फोन कर बेटी के एक्सीडेंट की झूठी सूचना देकर मामले को हादसा बताने की कोशिश की, लेकिन पुलिस जांच में पूरा राज खुल गया। पुलिस ने आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल की गई दोनाली बंदूक भी जब्त कर ली है। बहन ने पिता को बताया- पति छोटी बहन के साथ गलत हरकत कर रहा SHO ने बताया- एक गांव की रहने वाली 18 साल की युवती अपनी बड़ी बहन और जीजा के पास रहकर मजदूरी करती थी। 30 जुलाई की शाम करीब 7 बजे युवती की बहन ने अपने पिता को फोन कर बताया कि उसका पति छोटी बहन के साथ गलत हरकत कर रहा है। दुष्कर्म की कोशिश नाकाम रही तो गोली मार दी जांच में सामने आया कि आरोपी जीजा अपनी साली को हवस का शिकार बनाना चाहता था। जब वह इसमें सफल नहीं हुआ तो गुस्से में उसने दोनाली बंदूक से उसके सीने और पीठ में गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी ने हत्या को हादसा साबित करने की कोशिश की। रात करीब 11 बजे उसने दिल्ली में काम करने गए अपने ससुर को फोन कर कहा कि उनकी छोटी बेटी का एक्सीडेंट हो गया है। पिता गांव पहुंचे तो घर में खून से लथपथ मिली बेटी की लाश एक्सीडेंट की सूचना मिलने पर पिता 31 जुलाई की शाम गांव पहुंचे। वहां घर के फर्श पर खून फैला हुआ था और उनकी बेटी की लाश पड़ी थी। सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी जीजा, उसके भाई और भाई की पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस जांच में खुला राज, आरोपी गिरफ्तार और बंदूक जब्त थाना प्रभारी ने बताया – आरोपी जीजा अपनी साली पर गंदी नीयत रखता था और दुष्कर्म की कोशिश नाकाम रहने पर उसने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल की गई दोनाली बंदूक भी जब्त कर ली। शनिवार शाम मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की डिटेल इन्वेस्टिगेशन में जुटी हुई है।
Back To Top