अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की बेटी टिफनी ट्रम्प और उनके पति माइकल बोलोस सोमवार सुबह करीब 9:15 बजे जैसलमेर से विशेष चार्टर विमान द्वारा गुजरात के जामनगर के लिए रवाना हो गए। जैसलमेर प्रवास के दौरान उन्होंने सोनार किला सहित कई ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण किया, राजस्थानी लोक संस्कृति को करीब से देखा और अपनी यात्रा की तस्वीरें व वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए। इस दौरान भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर भी उनके साथ मौजूद रहे, जिन्हें टिफनी ने अपनी पोस्ट में दोस्त बताया। अब देखिए PHOTOS… चार्टर विमान से जामनगर के लिए रवाना सोमवार सुबह जैसलमेर सिविल एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच टिफनी ट्रम्प, माइकल बोलोस और उनका काफिला एयरपोर्ट पहुंचा। इसके बाद उनका विशेष चार्टर विमान जामनगर के लिए रवाना हुआ। पूरी यात्रा के दौरान सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट रहीं। दिल्ली, आगरा और जैसलमेर का किया दौरा भारत यात्रा के दौरान टिफनी ट्रम्प ने दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर, आगरा के ताजमहल और राजस्थान के जैसलमेर स्थित प्रसिद्ध सोनार किले का भ्रमण किया। इन स्थलों के अनुभवों को उन्होंने सोशल मीडिया पर भी साझा किया। अब देखिए टिफनी ने सोशल मीडिया पर साझा की जैसलमेर यात्रा…
सोशल मीडिया पर साझा की जैसलमेर यात्रा टिफनी ट्रम्प ने अपने X और इंस्टाग्राम अकाउंट पर जैसलमेर दौरे की सोनार फोर्ट, सूर्यग्रह होटल की फोटोज और वीडियो पोस्ट किए। तस्वीरों में उन्होंने सूर्यगढ़ होटल में पारंपरिक राजस्थानी अंदाज में स्वागत की झलक दिखाई। स्वागत के दौरान राजस्थानी वेशभूषा में महिला कलाकारों ने घूमर नृत्य प्रस्तुत किया था। घूमर प्रस्तुति के दौरान टिफनी ने अपने मोबाइल फोन से वीडियो रिकॉर्ड किया और बाद में उसे सोशल मीडिया पर शेयर भी किया। रविवार रात टिफनी ट्रम्प और माइकल बोलोस के सम्मान में विशेष डिनर रखा गया। इस दौरान थार के लोक कलाकारों ने पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ लोकगीत और सूफी संगीत प्रस्तुत किया। टिफनी और माइकल ने कालबेलिया नृत्य और लोक संगीत का देर रात तक आनंद लिया। इस म्यूजिकल नाइट के वीडियो भी टिफनी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किए। सोनार किले की वास्तुकला से हुईं प्रभावित जैसलमेर प्रवास के दौरान टिफनी ट्रम्प और माइकल बोलोस ने यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल सोनार किले का भ्रमण किया। पीले पत्थरों से बने इस ऐतिहासिक किले की वास्तुकला और इतिहास को जानने के बाद दोनों प्रभावित नजर आए। सर्जियो गोर को बताया दोस्त टिफनी ट्रम्प ने भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के साथ भी तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में सर्जियो गोर को अपना दोस्त बताया। सर्जियो गोर जनवरी 2026 से भारत में अमेरिकी राजदूत के रूप में कार्यरत हैं और दक्षिण व मध्य एशिया के लिए विशेष दूत की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। पूरी यात्रा के दौरान रहे सुरक्षा इंतजाम जैसलमेर पुलिस प्रशासन की ओर से पूरी यात्रा के दौरान सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। एयरपोर्ट से लेकर पर्यटन स्थलों और होटल तक सुरक्षा व्यवस्था बनाई गई थी। यात्रा को बताया “अद्भुत” टिफनी ट्रम्प, माइकल बोलोस और सर्जियो गोर ने भारत के सांस्कृतिक और ऐतिहासिक स्थलों की सराहना करते हुए अपनी इस यात्रा को “अद्भुत” बताया। राजस्थान की मेहमाननवाजी और जैसलमेर की सांस्कृतिक विरासत की यादों के साथ उनका काफिला अब जामनगर के लिए रवाना हो चुका है। जानिए कौन हैं माइकल बोलोस जानिए कौन हैं सर्जियो गोर