जयपुर में महिला ने ब्लेड से युवक का प्राइवेट-पार्ट काटा:महिला से मिलने पहुंचा परिचित जबरदस्ती करने लगा, एक महीने पहले हुई थी युवक की शादी

जयपुर में महिला ने ब्लेड से युवक के प्राइवेट पार्ट पर वार कर दिया। युवक महिला से मिलने के लिए उसके घर गया था। उसे अकेली पाकर रेप करने की कोशिश करने लगा। महिला ने बचाव करने के लिए ब्लेड से युवक के प्राइवेट पार्ट और गले पर हमला कर दिया। घायल युवक को SMS हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया- जयपुर की रहने वाली 33 साल की महिला ने शनिवार शाम पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। कहा- एक युवक पानी पीने के बहाने मेरे घर में घुस गया। उसने मुझे अकेला पाकर मेरे साथ जबरदस्ती की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला के घर में युवक लहूलुहान हालत में पड़ा था। युवक के प्राइवेट पार्ट और गले पर ब्लेड से वार किया हुआ था। पुलिस ने घायल युवक को तुरंत SMS हॉस्पिटल में एडमिट करवाया। एक महीने पहले हुई थी शादी पुलिस जांच में सामने आया कि साल-2017 से दोनों एक-दूसरे के परिचित हैं। शाम को आरोपी युवक महिला से मिलने उसके घर आया था। महिला का आरोप है कि घर में अकेला पाकर आरोपी युवक ने उसके साथ रेप करने की कोशिश की। विरोध कर उसने ब्लैड से प्राइवेट पार्ट और गले पर वार किया। वहीं, आरोपी युवक की एक महीने पहले ही शादी हुई है। हॉस्पिटल में एडमिट युवक ने हमला करने की शिकायत दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से रेप और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Back To Top