पाली में जाडन टोल प्लाजा के पास ट्रेलर ने RTO ड्राइवर को कुचल दिया। सिर और सीने के ऊपर से टायर निकल गए। हादसे में गार्ड की मौके पर ही मौत हो गई। कुचला हुआ शव देखकर इंस्पेक्टर की तबीयत खराब हो गई। जैसे-तैसे बॉडी को बांगड़ हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। वहीं आरोपी ड्राइवर फरार हो गया। हादसा गुरुवार रात करीब 12 बजे हुआ। ट्रेलर रोकने का इशारा किया, चालक कुचलकर भागा आरटीओ इंस्पेक्टर शंभूलाल बलाई ने बताया – केशव नगर क्षेत्र के रहने वाले रामलाल (52) जाडन टोल प्लाजा के पास वाहनों की जांच कर रहे थे। रात करीब साढ़े 12 बजे पाली से सोजत की ओर जा रहे एक ट्रेलर को रोकने के लिए रामलाल सड़क पर पहुंचे और ड्राइवर को वाहन साइड में लेने का इशारा किया। इसी दौरान ड्राइवर ने ट्रेलर सीधे रामलाल के ऊपर चढ़ा दिया और मौके से फरार हो गया। अस्पताल ले गए, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया हादसे के बाद रामलाल की चीख सुनकर आरटीओ टीम मौके की ओर दौड़ी। गंभीर हालत में उन्हें तुरंत एंबुलेंस से बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को मॉर्च्युरी में रखवा कर मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। रिटायर सैनिक थे रामलाल रामलाल रिटायर सैनिक थे। करीब आठ वर्षों से आरटीओ ऑफिस पाली में संविदा पर गार्ड के रूप में कार्यरत थे। पिता के शव के पास बिलखते रहे बच्चे बांगड़ हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में मृतक के बच्चे पिता के शव के पास बैठकर रोने लगे। बोले- वापस लाओ, एक बार बात करो। उनके बिना हम कैसे जिंदा रहेंगे।

