419 पंचायत समितियों के लिए काउंटिंग शुरू:35 प्रत्याशी निर्विरोध चुनाव जीते; 25,073 कैंडिडेट की हार-जीत का आज फैसला

प्रदेश के 37 जिलों की 419 पंचायत समितियों के 7543 वार्डों की काउंटिंग शुरू हो गई है। 7,543 वार्डों में 25,108 उम्मीदवार हैं। इनमें से 35 प्रत्याशी निर्विरोध चुनाव जीत गए हैं। आज 25,073 उम्मीदवारों की हार-जीत का फैसला होगा। निर्विरोध जीते प्रत्याशियों में भाजपा के 19, कांग्रेस के 11, बसपा का 1 और 4 निर्दलीय है। आज के नतीजों से ही प्रधान चुनाव को लेकर तस्वीर साफ हो जाएगी। जिस पार्टी के जितने ज्यादा पंचायत समिति सदस्य जीतेंगे, उसके लिए प्रधान बनाना उतना ही आसान होगा। हालांकि इन चुनावों में दलबदल कानून लागू नहीं है, इसलिए जमकर दलबदल होता है। ऐसे में कई बार बहुमत होते हुए भी पार्टियां प्रधान बनाने से चूक जाती हैं। सियासी तोड़फोड़ में सत्ताधारी पार्टी के फायदा मिलता रहा है। जयपुर जिले की सांगानेर पंचायत समिति का रिजल्ट जयपुर जिले की आंधी पंचायत समिति का रिजल्ट
… ये भी पढ़ें… 37 जिलों में 1275 जिला परिषद वार्डों की काउंटिंग आज:4,069 उम्मीदवारों की हार-जीत का फैसला होगा, नतीजों से तय होंगे जिला प्रमुख जयपुर । जोधपुर । अजमेर । उदयपुर । अलवर । सीकर । बीकानेर । बाड़मेर । नागौर । भीलवाड़ा । झुंझुनूं । भरतपुर । पाली । जैसलमेर । चित्तौड़गढ़ । सवाई माधोपुर । जालोर । टोंक । दौसा । राजसमंद । बांसवाड़ा । डूंगरपुर । झालावाड़ । चूरू । हनुमानगढ़ । धौलपुर । सिरोही । डीग । डीडवाना-कुचामन । ब्यावर । बूंदी । फलोदी। खैरथल-तिजारा। बालोतरा। कोटपूतली-बहरोड़। सलूंबर। प्रतापगढ़।
Back To Top