भरतपुर में एक 17 साल की नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन नाबालिग को तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां उसे मृत घोषित कर दिया तो, वह उसे वापस घर ले गए। अस्पताल प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। नाबालिग के शव की अंतिम संस्कार की तैयारियां चल रही थी। उससे पहले ही पुलिस शव को कब्जे में लेकर अस्पताल लेकर आई और, शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। माता पिता के जाने के बाद लगाई फांसी पुलिस की पूछताछ में पता लगा है कि 17 साल की नाबालिग आज अपने छोटे भाई बहन के साथ घर पर ही थी। उसके माता पिता किसी रिश्तेदार के यहां गए हुए थे। आज सुबह कमरे में जाकर पंखे के कुंडे से फांसी लगा ली। घटना का किसी को पता नहीं था। जब नाबालिग के भाई बहन ने कमरा खुलवाने की कोशिश की तो, कमरा अंदर से बंद था। तब बच्चों ने इसके बारे में अपने चाचा को बताया। मृत घोषित करने के बाद परिजन शव को ले गए घर नाबालिग के चाचा ने कमरे के गेट को तोड़ा तो, उसका शव फांसी के फंदे से लटका हुआ था। तुरंत उसके नाबालिग को फंदे से नीचे उतारा गया और, अस्पताल लेकर जाया गया। अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन नाबालिग के शव को घर ले आये। पुलिस ने घर से शव को किया जब्त अस्पताल प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। तब पुलिस नाबालिग के घर पहुंची और, शव को कब्जे में लेकर अस्पताल पहुंचाया गया। शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस नाबालिग के सुसाइड के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

