राजस्थान के शिक्षा विभाग में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। शिक्षा विभाग की ओर से अधिकारियों के तबादले और पदस्थापन के आदेश जारी किए गए हैं। इसमें संयुक्त निदेशक (JD), उप निदेशक (DD) और जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। ट्रांसफर लिस्ट जारी होने के बाद शिक्षा विभाग में कई जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदल गई हैं। विभाग की ओर से अधिकारियों को नए पदस्थापन स्थान पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। अनुसूया को चूरू, संगीता मानवी को भरतपुर की जिम्मेदारी शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार अनुसूया को संयुक्त निदेशक (JD) चूरू के पद पर पदस्थापित किया गया है। वहीं संगीता मानवी को संयुक्त निदेशक भरतपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह अरुण कुमार को मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी (CDEO) बीकानेर के पद पर लगाया गया है। वहीं प्रेमचंद अमेरा को मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अजमेर के पद पर पदस्थापित किया गया है। जबकि महेंद्र कुमार शर्मा को निदेशालय माध्यमिक शिक्षा, बीकानेर में पदस्थापित किया गया है। इसके अलावा शिक्षा विभाग में DEO स्तर के कई अधिकारियों के भी पदस्थापन बदले गए हैं। दरअसल, शिक्षा विभाग में JD, DD और DEO स्तर के अधिकारियों की भूमिका स्कूल शिक्षा से जुड़े प्रशासनिक कार्यों के संचालन में महत्वपूर्ण होती है। जिलों में शिक्षा विभाग की योजनाओं के क्रियान्वयन, स्कूलों की मॉनिटरिंग, शिक्षकों से जुड़े प्रशासनिक मामलों और विभागीय व्यवस्थाओं की निगरानी में इन अधिकारियों की अहम जिम्मेदारी रहती है। ऐसे में अधिकारियों के तबादले के बाद संबंधित जिलों में शिक्षा विभाग की प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव देखने को मिलेगा। विभाग की ओर से जारी आदेश में अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के अनुसार कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। बता दें कि शिक्षा विभाग में लंबे समय बाद एक साथ कई स्तर के अधिकारियों के तबादले किए जाने से विभागीय कामकाज में भी बदलाव आएगा। अब नए पदस्थापित अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में शिक्षा विभाग की योजनाओं और प्रशासनिक कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। यहां देखें पूरी लिस्ट

