राजस्थान में आज भी आंधी-बारिश का अलर्ट:102 KM की रफ्तार से हवा चली, तीन दिन में पारा 12 डिग्री तक गिरा

राजस्थान में शनिवार को आए बवंडर के बाद आज (रविवार) भी आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आज (रविवार) भी राज्य के 8 जिलों के लिए ‘ऑरेंज’ और 4 जिलों को छोड़कर बाकी सभी जिलों के लिए ‘यलो’ अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में इस वेदर सिस्टम का असर 3 जून तक बने रहने की आशंका है। उधर, शनिवार (कल) को धूल के गुबार के कारण कई शहरों में दिन में ही रात जैसा अंधेरा छा गया। आंधी की रफ्तार इतनी खौफनाक थी कि किशनगढ़ हवाई अड्डे पर हवा की अधिकतम गति 102 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। पिछले 3 दिन में कई शहरों का पारा 12 डिग्री तक गिरा है। राजस्थान के मौसम की तस्वीर… राजस्थान के ये शहर सबसे ज्यादा गर्म रहे राजस्थान के मौसम का हाल… शनिवार को बवंडर का सबसे ज्यादा असर चूरू, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, बीकानेर, नागौर, डीडवाना-कुचामन, अलवर और सीकर एरिया में रहा। यहां 80KM से भी ज्यादा गति से हवा चली। पूरा एरिया धूल के गुबार में ढक गया। बीकानेर, चूरू में तो दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक रात जैसा अंधेरा छाया रहा। बीकानेर के लूणकरणसर, बज्जू, चूरू के सरदारशहर के एरिया में आसमान लाल-पीला हो गया था। 20 शहरों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा आंधी-बारिश, ओलावृष्टि से शनिवार को राज्य के 20 शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। सबसे अधिक अधिकतम तापमान फलोदी में 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जैसलमेर में 41.4, बाड़मेर में 40.7, चूरू में 40.4, बीकानेर, कोटा में 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। शेष सभी ​शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। सबसे कम गर्मी हनुमानगढ़ में रही, जहां अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। तीन दिन में पारा 12 डिग्री तक गिरा श्रीगंगानगर, जयपुर, अलवर, हनुमानगढ़ में आंधी-बारिश के कारण तापमान में 9 से 12 डिग्री तक तापमान में गिरावट हुई। 27 मई को इन शहरों में जबरदस्त गर्मी थी। श्रीगंगानगर में तीन दिन के अंदर तापमान में 12 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हुई। यहां 27 मई को अधिकतम तापमान 48.2 और 30 मई को 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इसी तरह अलवर में 46 डिग्री था, जो अब गिरकर 34.5 डिग्री सेल्सियस, जयपुर में 45.4 डिग्री था, जो गिरकर अब 36.8 डिग्री सेल्सियस और हनुमानगढ़ में अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस था, जो 30 मई के दिन 33.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। कैसा रहेगा मौसम, जानिए… राजस्थान के प्रमुख शहरों में मौसम कैसा रहा, जानिए.. जयपुर : 76KM की स्पीड से आया अंधड़ जयपुर में शनिवार (कल) शाम करीब 5 बजे बाद अंधड़ आया। यहां हवा की अधिकतम स्पीड 76 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार दर्ज हुई। जयपुर शहर और आसपास के एरिया में शाम को कई जगह हल्की बारिश हुई और कुछ जगह ओले गिरे। जयपुर में कल दिन का अधिकतम तापमान 36.8 और न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जोधपुर : सुबह बारिश हुई जोधपुर में शनिवार सुबह बारिश हुई। दिन के समय अधिकतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिली। यहां तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। 29 मई को तापमान 43 डिग्री के करीब था। न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया गया था। इधर शहर में गर्मी से राहत के लिए दुकानों में पानी की फुहार डालने की व्यवस्था की गई है। मौसम विभाग की ओर से आने वाले सात दिनों में जोधपुर में आंधी-तूफान और बादल छाए रहने सहित हल्की बारिश होने को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है। अजमेर : शाम को बदला मौसम अजमेर में शनिवार को दिनभर धूप और गर्मी के बाद देर शाम अचानक मौसम बदला। बादल छाए और तेज हवा का दौर शुरू हुआ। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। शनिवार को अधिकतम तापमान 38.4 और न्यूनतम 20.9 दर्ज किया गया। 29 मई को भी अधिकतम तापमान 39.2 व न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री दर्ज किया गया। रविवार को भी संभाग के कुछ इलाकों में तेज आंधी के साथ बूंदाबांदी की संभावना है। कोटा : रात का तापमान 6 डिग्री तक गिरा प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण कोटा में भी दिन और रात का तापमान गिर गया है। शनिवार की रात आंधी और बारिश से न्यूनतम तापमान 6 डिग्री तक गिरा। अधिकतम तापमान में 2 डिग्री तक गिरावट हुई। शनिवार को अधिकतम तापमान 40.2 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। उदयपुर : तेज हवा और बारिश की संभावना उदयपुर में शनिवार को अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले 29 मई को शहर का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। पिछले कुछ दिनों से शहर में तापमान लगातार नीचे आ रहा है। शनिवार तड़के हुई बारिश और ठंडी हवाओं के चलते मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। कहीं-कहीं तेज हवा और हल्की बारिश की संभावना है। अलवर : दिनभर गर्मी से राहत रही अलवर में शनिवार को लगातार तीसरे दिन मौसम बदला। शाम करीब 5 बजे घने बादल छाए और कई इलाकों में तेज आंधी चली। शनिवार सुबह से ही शहर में गर्मी से राहत रही। अधिकतम तापमान करीब 34.5 डिग्री रहा। यह पिछले दिनों के मुकाबले करीब 8 डिग्री कम रहा। मौसम विभाग ने रविवार को जिले में गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई है। सीकर : धूल का गुबार छाया सीकर में शनिवार दोपहर आंधी के बाद हल्की बूंदाबांदी हुई। जिले के कुछ हिस्सों में धूल का गुबार भी छाया। ठंडी हवा चलने के बाद मौसम खुशनुमा हो गया। आगामी दिनों में मौसम को लेकर फिलहाल कोई अलर्ट नहीं है।
Back To Top