जयपुर कमिश्नरेट के वेस्ट जिले में एक युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि तीन युवकों ने सुनसान इलाके में युवती के साथ सामूहिक रेप किया और उसे जंगल क्षेत्र में छोड़कर फरार हो गए। जैसे-तैसे आरोपियों के चंगुल से छूटकर युवती शाम को अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। इसके बाद अगले दिन पीड़िता ने थाने पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी दी। हालांकि शुरूआत में युवती ने बदनामी के डर से रिपोर्ट देने से इनकार किया था, लेकिन समझाइश और उसकी पहचान गोपनीय रखने के आश्वासन के बाद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर मेडिकल करवाया है और संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के अनुसार युवती राजस्थान के बाहर की है और जयपुर में रह रही है। युवती ने शिकायत में बताया कि वह अपने एक परिचित के साथ उस शाम मंदिर गई थी। वे पहाड़ी पर बैठ कर बातचीत कर रहे थे। तभी तीनों युवकों ने युवती से सुनसान जगह होने पर उसके साथ गैंगरेप किया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि वारदात के दौरान आरोपियों ने उसके साथ आए युवक के साथ भी मारपीट की और उसे जंगल की तरफ बंधक बनाकर बैठा दिया, ताकि वह विरोध न कर सके। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ लिया है। पकड़े गए आरोपियों में से एक होमगार्ड का जवान बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने तीनों को बापर्दा गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने वीडियो बनाकर वायरल करने की दी धमकी जानकारी के अनुसार यह घटना 23 मई की है। वहां पहुंचे तीन स्थानीय युवकों ने घटना का मोबाइल से वीडियो बना लिया। वीडियो बनाने के बाद आरोपियों ने दोनों को घेर लिया और घटना के बारे में किसी को बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आया और टीमों का गठन कर तीनों आरोपियों को उनके ठिकानों से दबोच लिया। तीनों आरोपी आसपास के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार आरोपियों को फिलहाल बापर्दा गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता के धारा 164 के तहत बयान दर्ज करवाए जा रहे हैं। इसके बाद जेल में आरोपियों की शिनाख्त परेड कराई जाएगी। — ये खबर भी पढ़ें… जयपुर में महिला को छेड़ने वाले ने हुलिया बदला:दाढ़ी-मूंछ कटवाकर MP के कोर्ट पहुंचा, राजस्थान पुलिस से बचने के लिए डकैती केस में सरेंडर किया जयपुर (मालवीय नगर) में गर्भवती महिला को छेड़ने का आरोपी राहुल गुर्जर (33) जेल को ही अपना ‘सेफ हाउस’ बनाना चाहता था। जयपुर पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए उसने अपना हुलिया बदल लिया और मुरैना (मध्य प्रदेश) के एक पुराने डकैती मामले में कोर्ट में सरेंडर कर दिया। उधर, जयपुर पुलिस जल्दी ही उसे MP से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर यहां लाएगी। (पूरी खबर पढ़ें)

