जयपुर में दरारें आने से झुका 3 मंजिला मकान:अंदर थे 40 लोग, पुलिस ने बिल्डिंग खाली कराई, लोगों को आने-जाने से रोका

जयपुर के परकोटा क्षेत्र में एक मकान सामने की तरफ झुक गया। 30 गज में बने मकान में की दीवारों में अचानक दरारें आ गई। निवर्तमान पार्षद सलमान मंसूरी की सूचना पर पुलिस और सिविल डिफेंस टीम मौके पर पहुंची। जर्जर मकान में रह रहे 8 परिवारों के 40 लोगों को सुरक्षित निकाला गया। मामला गलतागेट थाना क्षेत्र के मोहल्ला टिक्कीग्रान का है। मकान मालकिन रेहना सुल्ताना ने बताया- यहां केवल 6 किराएदार ही रहते थे। मैं दूसरी कॉलोनी में रहती हूं। पहले देखें जर्जर मकान के हालात और पुलिस बैरिकेडिंग के PHOTOS पुलिस ने लगाए बैरिकेड, आने-जाने से रोका पुलिस ने मकान के आसपास निकलने वाली तीनों गलियों में बैरिकेडिंग कर आवाजाही पूरी तरह बंद कर दी। पुलिस ने लोगों से कहा कि बैरिकेड्स के आगे कोई भी व्यक्ति नहीं जाएगा। मकान कभी भी गिर सकता है। 40 से ज्यादा किराएदारों को निकाला स्थानीय निवासी अब्दुल लतीफ ने बताया- मकान की हालत जर्जर थी, इसके बाद भी यहां 40 से ज्यादा किराएदार रखे थे। पुलिस-प्रशासन की टीम ने सभी किराएदारों को उनके सामान सहित निकालकर अन्य स्थानों पर भेजा। किराएदारों ने कहा-मकान मालिक सैयद कॉलोनी में रहते हैं। यहां किराया लेने आते हैं। मालकिन ने कहा- केवल 5-6 लोग रहते हैं मकान मालकिन रेहना सुल्ताना ने बताया- मेरे पिता के निधन के बाद करीब दो साल पहले भाइयों के बीच संपत्ति के बंटवारे में यह मकान मुझे मिला था। मकान की स्थिति के बारे में पूछने पर कहा-आप खुद ही देख लीजिए। मकान में 5-6 लोग ही रहते हैं। रेहना सुल्ताना के रिश्तेदार ईशरदा ने बताया- यह मकान मेरे दिवंगत साले की पत्नी रेहना को पैतृक संपत्ति के बंटवारे में मिला था। उन्होंने भी कहा- मकान मालकिन सैयद कॉलोनी में रहती हैं। नगर निगम ने जारी किया नोटिस मामले में नगर निगम ने मकान मलिक को नोटिस जारी किया है। जिसमें 24 घंटे में विशेषज्ञ की देखरेख में सुधार करवाने के निर्देश दिए हैं। अन्यथा नगर निगम अपने अनुसार कार्रवाई करेगा। …………. ये खबरें भी पढ़ें… जयपुर में जर्जर हवेलियों में रह रहे सैकड़ों किराएदार:कम किराए की मजबूरी में खंडहर मकानों में रह रहे मजदूर परिवार; मालिक बाहरी कॉलोनियों में रहते जयपुर के परकोटा क्षेत्र में सैकड़ों जर्जर हवेलियां और पुराने मकान हजारों लोगों की जान के लिए खतरा बने हुए हैं। कई बार जर्जर मकान और हवेलियां गिर जाती हैं। तब नगर निगम कार्रवाई करने पहुंच जाता है। (पूरी खबर पढ़ें)
जयपुर में जर्जर हवेली का छज्जा गिरा, महिला की मौत:8 दिन में दो लोगों की गई जान, 5 महीने के बच्चे पर गिरा था प्लास्टर जयपुर में जर्जर हवेली का मलबा गिरने से महिला की मौत हो गई। हवेली मालिक एक किराएदार के साथ मिलकर 18 जून को गुमटी का छज्जा हथौड़े से तोड़ रहा था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाली शाकीरा वहां से गुजर रही थी। छज्जे का मलबा शाकीरा के ऊपर गिर गया। (पूरी खबर पढ़ें)
जयपुर में मस्जिद हादसा, लोग बोले-ऐसा लगा भूकंप आ गया:हसीन ने कहा-पीछे मुड़कर देखा तो लोग मलबे में दबे थे; धमाके जैसी आवाज आई थी जयपुर में 7 मार्च 2026 को नमाज के दौरान फिरदौस मस्जिद की दीवार गिर गई थी। वहां मौजूद लोगों को ऐसा लगा जैसे भूकंप आया है। (पूरी खबर पढ़ें)
Back To Top