जयपुर जल-भवन के मेन गेट पर चढ़े MLA:गर्म सड़क पर लेटे कांग्रेसी, मटके फोड़े; खाचरियावास बोले- CM को पिलाऊंगा गंदा पानी

जयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जल संकट को लेकर जल भवन का घेराव किया। कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मटके फोड़े। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए पुलिस ने जल भवन के मुख्य दरवाजे पर ताला लगा दिया। विधायक और कांग्रेसी कार्यकर्ता जल भवन के मेन गेट पर चढ़ गए। पुलिस पर गेट खोलने का दबाव बनाने लगे।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइंस से जलभवन तक पैदल पानी यात्रा निकाली। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भीषण गर्मी के बीच गर्म सड़क पर लेटकर जल संकट का विरोध जताया। करीब 10 मिनट तक कार्यकर्ता गर्म जमीन पर हसनपुरा चौराहे पर लेट गए, जिससे यातायात बाधित हो गया।
पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा- जनता की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो यही गंदा पानी मुख्यमंत्री और मंत्रियों को पिलाऊंगा, जरूरत पड़ी तो मंत्री, मुख्यमंत्री के पानी के कनेक्शन भी खुद काटूंगा।
Back To Top