जयपुर की निम्स यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड:बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा, लखनऊ का रहने वाला था

जयपुर की NIMS यूनिवर्सिटी के छात्र ने हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया। मृतक आदित्य तिवारी लखनऊ (यूपी) का रहने वाला था। आदित्य B.Tech फर्स्ट ईयर का छात्र था और गार्नेक हॉस्टल में 2 और स्टूडेंट मयंक यादव और अंकित सिंह के साथ रहता था। चंदवाजी थानाधिकारी राजबीर सिंह ने बताया- मंगलवार रात करीब 8:30 बजे छात्र के सुसाइड करने की सूचना मिली थी। स्टूडेंट ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। बॉडी को निम्स हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। रूम पार्टनर बाहर घूमने गए थे थानाधिकारी ने बताया कि हादसे के दौरान आदित्या के दोनों रूम पार्टनर कमरे में नहीं थे। वे दोनों कॉलेज के बाहर घूमने गए थे। आदित्य 2 दिन से कॉलेज भी नहीं जा रहा था। पुलिस ने उसका मोबाइल तो बरामद कर लिया है, लेकिन लॉक होने के कारण उसकी जांच नहीं हो सकी है। घटना को लेकर हॉस्टल में रहने वाले दूसरे स्टूडेंट से भी जानकारी ली जा रही है। …. जयपुर में सुसाइड से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… पिता की मौत के 8-दिन बाद बेटी ने किया सुसाइड:बीएड की परीक्षा देने बाड़मेर से जयपुर आई थी, फंदे से लटकी मिली जयपुर में ही करीब 16 दिन पहले किराए के कमरे में एक बीएड छात्रा ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया था। छात्रा (24) बाड़मेर की रहने वाली थी। बीते 1 अगस्त को ही उसके पिता का निधन हुआ था। वह बीएड की परीक्षा देने बाड़मेर से जयपुर आई थी। पूरी खबर पढ़िए…
Back To Top