गुरुग्राम में भारी बारिश, मेदांता अंडरपास में भरा पानी, पुलिस ने वर्क फ्रॉम होम की सलाह दी
गुरुग्राम में मेदांता से सेक्टर-15 की तरफ जाने वाले अंडरपास में पानी भर गया है। ऐसे में वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। पुलिस ने कॉर्पोरेट कर्मचारियों को घर से काम करने की सलाह दी है।