श्रीगंगानगर में घर से लापता बैंक मैनेजर की लाश मंगलवार को एक कार में मिली। बैंक मैनेजर मुकेश सुथार (32) पुत्र बलराम सुथार, निवासी 42 एनपी रायसिंहनगर, आईडीएफसी बैंक की मीरा चौक ब्रांच, श्रीगंगानगर में मैनेजर के पद पर कार्यरत था। मुकेश सुथार कल (सोमवार) दोपहर से लापता था और उनका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा था। तलाश के दौरान परिजनों ने बिहानी चिल्ड्रन्स एकेडमी स्कूल के पास हवमोर आइसक्रीम पार्लर के बाहर खड़ी उनकी कार को पहचाना। कार के शीशे तोड़कर देखने पर अंदर मुकेश का शव मिला। सूचना मिलने पर जवाहर नगर थाने के हेड कॉन्स्टेबल हरदेव मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। कार के अंदर शराब की बोलते भी मिली। पुलिस ने शव को मॉर्च्युरी में रखवा दिया है और सुबह पोस्टमॉर्टम होगा। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

