आज 19 जिलों में तेज बारिश का यलो अलर्ट:जयपुर, चूरू, अलवर में झमाझम बरसात, 6 डिग्री तक गिरा पारा; जानें-आगे कैसा रहेगा मौसम

राजस्थान में बारिश का दौर जारी है। जयपुर शहर में शुक्रवार सुबह 5 बजे से बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज भी 19 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। बारिश का यह दौर 10 अगस्त को और तेज हो जाएगा। मौसम विभाग ने राज्य में बारिश का यह दौर 12-13 अगस्त तक जारी रहने की संभावना जताई है। 14-15 अगस्त से यह कमजोर पड़ सकता है। चूरू, अलवर, भरतपुर, नागौर, धौलपुर समेत कई जिलों में पिछले 2 दिन से रुक-रुककर हुई बारिश से जलभराव हो गया। पिछले 24 घंटे का मौसम देखें तो भरतपुर, करौली, अलवर, जयपुर में शनिवार सुबह हल्की से मध्यम बारिश हुई। पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर, फलोदी और बीकानेर में शाम को बारिश का दौर शुरू हुआ, जो देर रात तक जारी रहा। मानसून के बड़े अपडेट्स अलवर में 2 इंच से ज्यादा बारिश: पिछले 24 घंटे में करौली के हिंडौन में 28, करौली शहर में 30, सवाई माधोपुर के बरनाला में 22, मलारना डूंगर में 26, तलवाड़ा में 21, नागौर के मकराना में 19, हनुमानगढ़ के रावतसर में 22, चित्तौड़गढ़ के निम्बाहेड़ा में 32, अलवर के कोटकासिम में 66, ​थानागाजी में 52, तिजारा में 20MM बरसात दर्ज हुई। 14 अगस्त से कमजोर होगा बारिश का दौर: मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन उत्तर-पूर्वी राजस्थान के ऊपर बना हुआ है। वहीं 10 से 12 अगस्त को दक्षिण-पूर्वी और पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में भारी बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान में 14 और पूर्वी राजस्थान में 15 अगस्त से बारिश की गतिविधियों में कमी होगी। बारिश से पारा 6 डिग्री तक गिरा : लगातार बारिश होने और बादल छाए रहने से कई शहरों का तापमान शनिवार को 6 डिग्री तक गिर गया। चूरू, सीकर, पिलानी, हनुमानगढ़, सिरोही, झुंझुनूं में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। राजस्थान में मौसम की PHOTOS…
Back To Top