आज 17 जिलों में तेज बारिश की चेतावनी:2 दिन बाद भारी बरसात का भी अलर्ट; दिन का तापमान 5 डिग्री तक गिरा

राजस्थान के भरतपुर, बीकानेर, जयपुर संभाग में बारिश तेज हो गई। मौसम विभाग ने 5 अगस्त को भी 17 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को करौली, भरतपुर, अलवर, हनुमानगढ़ समेत कई जिलों में 2 इंच से ज्यादा पानी बरसा। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक राज्य के पूर्वी हिस्से पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से अगले कुछ दिन उत्तर-पूर्वी जिलों में अच्छी बरसात होने की उम्मीद है। वहीं, कोटा, भरतपुर संभाग के जिलों में 7, 8 अगस्त को कहीं-कहीं भारी से अतिभारी बारिश की चेतावनी जारी की है। पिछले कुछ दिनों से एक्टिव मानसून के कारण दिन के तापमान में भी 5 डिग्री तक की गिरावट हुई है। अब तक बारिश की स्थिति मानसून की बड़ी अपडेट्स 24 घंटे में कहां-कितनी बारिश हुई: पिछले 24 घंटे में हनुमानगढ़, भरतपुर, झुंझुनूं, करौली, अलवर, गंगानगर, सीकर के अलावा जयपुर से लगते कुछ एरिया में तेज बारिश हुई। सबसे ज्यादा बरसात डीग के पास रारह एरिया में 66MM बरसात दर्ज हुई। साथ ही भरतपुर, धौलपुर, हनुमानगढ़, झुंझुनूं, झुंझुनूं, करौली, अलवर, सीकर, श्रीगंगानगर, जयपुर में 2 इंच तक पानी बरसा। पारा 5 डिग्री तक गिरा: बरसात के साथ हवा चलने से उत्तर-पूर्वी जिलों के लोगों को उमस, गर्मी से राहत मिली। श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, दौसा, पिलानी, अलवर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 5 डिग्री तक गिर गया। इधर पश्चिमी और दक्षिणी राजस्थान में बारिश कम होने और मौसम साफ होने से तापमान बढ़ गया। मंगलवार दिन का सबसे अधिक अधिकतम तापमान डूंगरपुर में 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। राजस्थान के मौसम की PHOTOS ये जिले सबसे गर्म आगे कैसा रहेगा मौसम बड़े शहरों में कैसा रहा मौसम जयपुर: राजधानी में दिनभर आसमान में बादल रहे और हल्की हवा चलने से गर्मी, उमस से राहत रही। जयपुर शहर में अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। ग्रामीण इलाकों में कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई। चौमूं में 7MM, आमेर में 2MM बरसात दर्ज हुई। मौसम विभाग ने अगले 3 दिन जयपुर में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।
उदयपुर: लेकसिटी में मंगलवार दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। लेकिन शाम तक कहीं भी बारिश नहीं हुई। शहर में अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। खुशनुमा मौसम के बीच शहर में टूरिस्ट स्पॉट्स भीड़ रही। सज्जनगढ़ मानसून पैलेस पर भी बड़ी संख्या में लोग घूमने आए। अजमेर: तापमान सामान्य से नीचे बना रहा। पूरे दिन बारिश नहीं हुई, लेकिन ठंडी हवा और बादलों के कारण लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कोटा: सावन के छठे दिन भी शहर में बरसात नहीं हुई। दिनभर बादल छाए रहे। मौसम में उतार चढ़ाव के चलते पारा 2 डिग्री तक गिरा, लेकिन गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान किया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री और न्यूनतम 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सीकर: मंगलवार दोपहर को कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हुई। दिनभर बादल छाए रहे। दिनभर तेज गर्मी और उमस रही। सीकर में 6 अगस्त तक मध्यम बारिश होने की संभावना है। सीकर में अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री दर्ज किया गया। अलवर: सुबह करीब 2 घंटे तक रिमझिम बारिश हुई। दिनभर मौसम सुहावना रहा। अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से काफी राहत मिली। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक बादल छाए रहने, रिमझिम बारिश तथा कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई है। जोधपुर: दिनभर बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। शहर का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.1 डिग्री कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है।
Back To Top