आज आंधी-बारिश के साथ ओले गिरने की चेतावनी:70 की स्पीड से हवा चलेगी; पारा 40 डिग्री के करीब, जानें- आगे कैसा रहेगा मौसम

राजस्थान में आज एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा। मौसम विभाग ने 5 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, 5 जिलों में यलो अलर्ट है। इस दौरान 70KM तक की स्पीड से हवा चल सकती है। जबकि कई इलाकों में ओले भी गिर सकते हैं। पिछले 24 घंटे में मौसम साफ रहा। सभी जिलों में धूप रही, लेकिन तापमान कंट्रोल में रहा। पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, श्रीगंगानगर, फलोदी, जैसलमेर में अधिकतम तापमान 40 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। शेष जिलों में 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। मौसम एक्सपर्ट के अनुसार बुधवार (3 जून) से एक्टिव नए सिस्टम का असर 6 जून तक रह सकता है। इस दौरान गर्मी कम रहेगी। राजस्थान में मौसम की 3 तस्वीर… ये शहर सबसे ज्यादा गर्म रहे आज से फिर आंधी का अलर्ट मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया आज बीकानेर, जयपुर, जोधपुर, भरतपुर, अजमेर, उदयपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में तेज आंधी-बारिश की आशंका है। दो दिन कहीं-कहीं कहीं अंधड़ (हवा की गति 70 Kmph) के साथ बारिश होने की संभावना है। बदले मौसम के कारण अधिकतम तापमान 43 डिग्री से नीचे रहेगा। आगे ऐसा रहेगा मौसम राजस्थान के बड़े शहरों का मौसम जयपुर में सामान्य से 5 डिग्री नीचे आया पारा मंगलवार दिनभर आसमान साफ रहा और कमजोर धूप रही। तापमान सामान्य से 5 डिग्री नीचे दर्ज हुआ। अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जयपुर में उमस से लोग परेशान रहे। उदयपुर तापमान गिरा उदयपुर में पिछले चार दिनों से मौसम बदला हुआ है। अधिकतम तापमान 35 ​डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री रहा। दरअसल, 28 मई को अधिकतम तापमान 41.9 और न्यूनतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस था। इसके बाद मौसम में बदलाव से तापमान लगातार गिरता गया। चार दिनों से मौसम सुहावना बना हुआ है। अलवर में बारिश हुई अलवर में पिछले पांच दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। सोमवार देर रात तक रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहा। वहीं, मंगलवार सुबह भी जिले के कई इलाकों में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हुई। लगातार हो रही बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट आई है। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सीकर के तापमान में गिरावट हुई सीकर में मंगलवार को अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई। सीकर में अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री रहा। इससे पहले सोमवार को न्यूनतम तापमान 38 डिग्री था। सीकर में पूरे दिन धूप रही। अजमेर में आंधी-बारिश का अलर्ट अजमेर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 35.8 और न्यूनतम तापमान 22.0 दर्ज किया है। तापमान में गिरावट होने के चलते गर्मी से थोड़ी राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार, लगातार सक्रिय पश्चिमी विक्षोभों के कारण जून के पहले सप्ताह में आंधी व हल्की बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। कोटा में सुबह और शाम गर्मी से राहत रही कोटा में मंगलवार को मौसम सुहावना रहा। अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन और रात के तापमान में करीब 14.6 डिग्री का अंतर रहा। इससे सुबह 11 बजे और शाम हल्की राहत महसूस हुई। जोधपुर में मौसम साफ रहा जोधपुर में मंगलवार को मौसम विभाग की ओर से आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया था। लेकिन मौसम साफ रहा। सोमवार को हुई बारिश के बाद तापमान में 4 डिग्री गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को तापमान 38 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि इससे पहले सोमवार को तापमान 41 डिग्री दर्ज किया गया था।
Back To Top