अजमेर नगर निगम में पार्षद के लिए वोटिंग 11 सितम्बर को होगी। चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। वे घर घर जाकर वोट व समर्थन मांग रहे हैं। भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा कल रोड-शो करेंगे। इसके बाद कार्यकर्ताओं से संवाद भी करेंगे। फिलहाल मार्ग तय नहंी कियालेकिन भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी है। वहीं दूसरी ओर भाजपा-कांग्रेस ने अपनी पार्टी के बागियों को चेतावनी दी है कि वे पार्टी प्रत्याशी का समर्थन करें, नहीं तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के साथ 6 साल के लिए निस्कासन किया जाएगा। कांग्रेस नेता राठौड़ को करना पड़ा विरोध का सामना नगर निगम चुनाव से पहले कांग्रेस में टिकट वितरण को लेकर चल रही नाराजगी शुक्रवार रात नौसर गांव में खुलकर सामने आ गई। आरटीडीसी के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ को यहां कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ा। मामला वार्ड-1 का है। राठौड़ कांग्रेस प्रत्याशी शैलेंद्र अग्रवाल के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के लिए नौसर पहुंचे थे। दस वार्ड में सीधा मुकाबला बता दें कि अजमेर नगर निगम के पार्षद चुनाव में 80 सीटों पर 360 कैंडिडेट्स मैदान में है। इसमें भाजपा के 79 व कांग्रेस के 77 उम्मीदवार है। कुल 204 कैंडिडेट्स अन्य पार्टी से व निर्दलीय है। 10 वार्ड (वार्ड संख्या 12, 23, 29, 59, 60, 61, 65, 67, 69, 71) में सीधा मुकाबला है, वहीं 18 वार्ड में त्रिकोणिय मुकाबला है। कांग्रेस से 47 और भाजपा से 19 बागी चुनाव मैदान में डटे हुए हैं। सबसे ज्यादा 52 कैंडिडेट्स वार्ड संख्या 12 में है। जानिए आपका घर किस वार्ड में आता है भाजपा-कांग्रेस उम्मीदवारों में 14 वकील, 3 वार्ड में सीधी टक्कर:8 केवल साक्षर; 49 पोस्ट ग्रेजुएट, 34 ग्रेजुएट कैंडिडेट्स भी चुनाव मैदान में अजमेर में भाजपा के 17-कांग्रेस के 4 उम्मीदवार करोड़पति:कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आई मोनिका सबसे अमीर; एक प्रत्याशी ने जीरो दिखाई संपत्ति दो चरणों में होगा चुनाव, अजमेर में 11 को वोटिंग अजमेर जिले में नगर निकाय चुनाव दो चरणों में करवाया जाएगा। यहां देंखे वार्डवार प्रत्याशी (मेयर पद अनारक्षित महिला के लिए रिजर्व)…

