Skip to content
Aranaad – Since 1975

Aranaad – Since 1975

Hindi News from Indian States

  • Trending News
  • भारत समाचार
  • राजस्थान
  • पंजाब
  • उत्तर प्रदेश
  • महाराष्ट्र
  • सरकारी योजना
  • राज्य समाचार
  • दिल्ली एनसीआर
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ
  • करियरऔर नौकरी
    • क्रिकेट
  • बॉलीवुड मूवी
    • Crypto News
  • टेक न्यूज
  • Festivals/त्यौहार
  • राशिफल
    • COVID-19
  • Toggle search form
  • मौलाना अरशद मदनी बोले, ‘बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाकर 70 साल पुरानी गलती सुधारेगी कांग्रेस’ बड़ी ख़बरें
  • Dausa: पिता को याद करते हुए पायलट ने कहा- किसानों के बच्चे पढ़कर जब नीतियां बनाएंगे, तब देश का भला होगा राजस्थान
  • एप्पल ने भारत में जून तिमाही में रिकॉर्ड आय दर्ज की, आईफोन की शानदार बिक्री Trending News
  • No Confidence Motion : 'आजादी के बाद किसी सरकार में विश्वास है तो Modi Government में है' | Top News बड़ी ख़बरें
  • ईडी दफ्तर पहुंचे एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल, जानिए किस मामले में होगी पूछताछ महाराष्ट्र
  • भारतीय अमेरिकी विवेक रामास्वामी रिपब्लिकन डिबेट में प्रतिद्वंद्वियों को मात देते नजर आए Trending News
  • Punjab News: नशे की हालत में भारत में घुसा पाकिस्तानी नागरिक, पंजाब पुलिस ने धर दबोचा Trending News
  • DUSU Election 2023: तेज हुआ डूसू का चुनाव प्रचार, जानें स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन की तैयारी और मुद्दे भारत समाचार

Jhulan मुंबई इंडियंस महिला टीम की मेंटोर बनी, चार्लोट एडवर्ड्स मुख्य कोच नियुक्त

Posted on February 5, 2023 By Staff Reporter No Comments on Jhulan मुंबई इंडियंस महिला टीम की मेंटोर बनी, चार्लोट एडवर्ड्स मुख्य कोच नियुक्त
Share this article
Jhulan Goswami

प्रतिरूप फोटो

ANI

झूलन जनवरी 2016 में आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) महिला एकदिवसीय गेंदबाजी रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर पहुंची थी। संन्यास के बाद वह वह बंगाल की महिला टीम का मार्गदर्शन कर रही है।

मुंबई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से हाल ही में संन्यास लेने वाली दिग्गज गेंदबाज झूलन गोस्वामी को मुंबई इंडियंस ने आगामी महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के शुरुआती सत्र के लिए टीम का मेंटोर (मार्गदर्शक) और गेंदबाजी कोच की दोहरी भूमिका सौंपी है।
इंग्लैंड की महिला टीम की पूर्व कप्तान और महिला वनडे और टेस्ट में दूसरी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली चार्लोट एडवर्ड्स को मार्च में होने वाले उद्घाटन सत्र के लिए फ्रेंचाइजी का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है।
भारत की पूर्व हरफनमौला देविका पल्शिकर बल्लेबाजी कोच होंगी, जबकि तृप्ति चंदगडकर भट्टाचार्य टीम मैनेजर होंगी।
इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम की श्रृंखला के बाद पिछले साल संन्यास लेने वाली ‘पद्म श्री’ झूलन के नाम दो दशकों से अधिक के करियर में 350 से अधिक अंतरराष्ट्रीय विकेट हैं।

वह महिला वनडे में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज हैं। महिला वनडे विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड भी उनके नाम दर्ज है। झूलन जनवरी 2016 में आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) महिला एकदिवसीय गेंदबाजी रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर पहुंची थी।  संन्यास के बाद वह वह बंगाल की महिला टीम का मार्गदर्शन कर रही है।
एडवर्ड का करियर भी लगभग दो दशक का रहा है। उनकी कप्तानी में इंग्लैंड ने एकदिवसीय और टी20 अंतरराष्ट्रीय विश्व कप खिताब जीता है।

संन्यास के बाद 43 साल की यह खिलाड़ी इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में कई टीम के साथ कोच के तौर पर काम कर चुकी है। वह आईसीसी के ‘हॉल ऑफ फेम’ में भी शामिल है।
देविका दायें हाथ की बल्लेबाज और लेग स्पिन गेंदबाज रह चुकी है। वह 2014 से 2016 तक भारतीय महिला टीम की सहायक कोच थी। वह बांग्लादेश महिला टीम की भी सहायक कोच रह चुकी है। उनके कार्यकाल के दौरान बांग्लादेश ने 2018 में एशिया कप का खिताब जीता था। 
मुंबई इंडियन्स इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे सफल टीम है। इस समूह ने हाल ही में डब्ल्यूपीएल के लिए मुंबई महिला टीम की फ्रेंचाइजी 912.99 करोड़ रुपये में खरीदी है।

Disclaimer:प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।



  • शेयर करें
  • copy

अन्य न्यूज़

क्रिकेट

Post navigation

Previous Post: Dausa News : बस स्टैंड बना अखाड़ा, रोडवेज कर्मियों और छात्रों के बीच जमकर चले लात घूंसे
Next Post: World Cup 2023 को लेकर पाकिस्तान की धमकी, कहा Asia Cup 2023 की मेजबानी नहीं दी तो….

Related Posts

  • इशांत ने नहीं की गेंदबाजी, महाराष्ट्र ने दिल्ली को हराया क्रिकेट
  • MIvsLSG: फाइनल के लिए दौड़ में Krunal या Rohit Sharma, करो या मरो की जंग में कौन मारेगा बाजी क्रिकेट
  • संगकारा ने कहा कि बदलाव अपरिहार्य है लेकिन हार्दिक में सफल होने की क्षमता है क्रिकेट
  • विराट कोहली के बयान पर सुनील गावस्कर ने दी तीखी प्रतिक्रिया, पूछ दिया यह सवाल क्रिकेट
  • IPL 2023: लय में लौटती दिख रही मुंबई, रोमांचक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 14 रनों से हराया क्रिकेट
  • WPL 2023 में आज होने जा रहा है Mumbai Indians और Gujarat Giants के बीच मुकाबला, जानें किसका पलड़ा है भारी क्रिकेट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Jhulan मुंबई इंडियंस महिला टीम की मेंटोर बनी, चार्लोट एडवर्ड्स मुख्य कोच नियुक्त
  • 18 सितंबर को रीवा में आप की महारैली, अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान आएंगे
  • Hindi Ke Samrat Winners: किसने जीता Hindi Ke Samrat Contest ? Hindi Diwas Celebration | Rajasthan
  • Ganesh Chaturthi 2023: मोती डूंगरी गणेश मंदिर, जहां बाई सूंड वाले गणपति को चढ़ता है सिंदूर का चोला, 3100 किलो मेहंदी अर्पित

  • बढ़ गई UPPSC स्टाफ नर्स भर्ती की रजिस्ट्रेशन डेट, अब इस तारीख तक कर सकते आवेदन
  • CM Ashok Gehlot : ‘रिकॉर्ड टाइम में Metro का निर्माण हुआ’ | Jaipur Metro Inauguration | Jaipur News
  • चिपचिपी गर्मी से अगले 24 घंटे में कोटा, उदयपुर, भरतपुर और जयपुर संभाग को मिलेगी राहत
  • Jaipur news: बिजली बकाया राशि जमा करवाने पर ब्याज पेनल्टी में मिलेगी छूट
  • Women Reservation Bill : Lok Sabha में Nari Shakti Vandana Bill Pass होने के बाद Rajya Sabha पहुंचा

Copyright © 2022 AranaadSamachar.in – Since 1975

Powered by PressBook News WordPress theme