
आरोपी गिरफ्तार – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भरतपुर के भुसावर थाना इलाके में एक युवक ने बीएससी स्टूडेंट के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने लड़की के सहेली का भाई बनकर पीड़ित से दोस्ती की और उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। गुरुवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसका मेडिकल करवा दिया है।
पीड़ित लड़की ने 23 मार्च को महिला थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाते हुए बताया था कि, सुनील (23) निवासी दयापुर थाना भुसावर ने उससे उसकी सहेली का भाई बनकर दोस्ती की।सुनील के लड़की के पास फोन आने लगे, जिसके बाद सुनील ने अपने झांसे में ले लिया और कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया।
सुनील लड़की को बार-बार ब्लैकमैल करने लगा, जिसके बाद लड़की ने महिला थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार था। पुलिस ने आरोपी को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी का आरबीएम अस्पताल में मेडिकल करवाया।