
Guru Planet Transit 2022: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक जब भी गुरु ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं, तो गुरु ग्रह के गोचर का असर ज्ञान, वृद्धि, शिक्षक, संतान, शिक्षा धन, दान, पिता- पुत्र संबंध पर पड़ता है। इसके साथ ही राशियों पर भी गुरु बृहस्पति के राशि परिवर्तन का प्रभाव पड़ता है। आपको बता दें गुरु ग्रह ने 12 अप्रैल को मीन राशि में प्रवेश कर लिया है। जिससे 3 राशियों पर विशेष प्रभाव पड़ेगा। आइए जानते हैं ये 3 राशियां कौन सीं हैं और उनको क्या लाभ हो सकता है।
वृष राशि: गुरु ग्रह के राशि परिवर्तन करते ही आप लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि आपकी गुरु ग्रह ने आपकी राशि से 11वें भाव में प्रवेश किया है। जिसे आय और लाभ का स्थान माना गया है। इसलिए इस दौरान आपकी इनकम में अच्छी बढ़ोतरी दिखेगी। साथ ही आय़ के नए- नए स्त्रोत बनेंंगे। वहीं कारोबार में भी जबरदस्त लाभ हो सकता है। साथ ही आपको सभी राज सुख इस समय प्राप्त होंगे। वहीं इस दौरान किसी व्यावसायिक डील में आपको अच्छा मुनाफा हो सकता है। वहीं इस समय आपकी कार्यशैली में भी निखार देखने मिलेगा। वहीं जो लोग नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए समय फेबर में है। वह स्टार्ट कर सकते हैं। साथ ही गुरु बृहस्पति आपके 8वें भाव के स्वामी है। इसलिए इस समय जो लोग शोध से जुड़े हुए हैं उनको ये समय अनुकूल रहने वाला है। आप लोग एक हीरा रत्न धारण कर सकते हैं। जो आपके लिए लाभकारी रहेगा।
मिथुन राशि: गुरु ग्रह के राशि परिवर्तन करते ही आप लोगों को भाग्य का साथ मिल सकता है। क्योंकि गुरु बृहस्पति ने आपके दशम भाव में गोचर किया है। जिसे जॉब, बिजनेस और कार्यक्षेत्र का भाव माना गया है। इसलिए इस समय आपको नई नौकरी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में स्थान परिवर्तन के योग बन सकते हैं। साथ ही इस दौरान आपकी पदोन्नती भी हो सकती है। व्यापार में अच्छा फायदा हो सकता है। साथ ही नए व्यावसायिक संबंध बन सकते हैं और कारोबार का विस्तार हो सकता है। वहीं जो लोग मार्केटिंग, कथावाचक, फिल्म लाइन और मीडिया के फील्ड से जुड़े हुए हैं उनके लिए यह समय शानदारा रहने वाला है। आप लोग एक पन्ना और पुखराज धारण कर सकते हैं, जो आपके लिए भाग्यरत्न साबित हो सकते हैं।
कर्क राशि: गुरु ग्रह के गोचर करते ही आप लोगों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली से गुरु ग्रह ने नवम भाव में गोचर किया है। जिसे ज्योतिष में भाग्य और विदेश यात्रा का भाव माना जाता है। इसलिए इस दौरान आपको भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। साथ ही अटके हुए काम भी बनेंगे। वहीं इस दौरान आप व्यापार के सिलसिले से छोटी- बड़ी यात्रा भी कर सकते हैं, जो लाभकारी साबित हो सकती है।
वहीं जिन लोगों का कारोबार खान- पान, होटल, रेस्टोरेंट, अनाज से जुड़ा हुआ है, उन लोगों को यह टाइम पीरियड लाभकारी साबित हो सकता है।वहीं गुरु ग्रह आपके छठे भाव के स्वामी हैं, जिसे रोग और शत्रु का स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपको शत्रुओं पर विजय हासिल होगी और आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी । आप लोग इस समय एक मून स्टोन या सुनहला रत्न धारण कर सकते हैं। जो आपके लिए भाग्य स्टोन साबित हो सकते हैं।