Sikar Working Women Hostel Construction: सीकर में कामकाजी महिलाओं के लिए सरकार वर्किंग वुमन हॉस्टल बना रही है, जिससे उन्हें कम किराए में सुरक्षित आवास की सुविधा मिलेगी. सांवली रोड पर मिनी सचिवालय के पास बनने वाले इस हॉस्टल में 50 महिलाएं रह सकेंगी. दो मंजिला भवन में सभी आधुनिक सुविधाएं होंगी और प्रबंधन के लिए महिला प्रबंधक, केयर टेकर व गार्ड की नियुक्ति भी की जाएगी. इस हॉस्टल को 3.29 करोड़ की लागत से बनाया जाएगा.

