सावन में सौहार्द की मिसाल, मुस्लिम कलाकार ने बनाया सबसे छोटा तिरंगा शिवलिंग

उदयपुर के विश्वविख्यात माइक्रो आर्टिस्ट डॉ. इक़बाल सक्का ने सावन के पावन माह में सांप्रदायिक सौहार्द और भाईचारे की मिसाल पेश की है. उन्होंने सोने की धातु से विश्व की सबसे सूक्ष्म तिरंगा शिवलिंग, नागराज और कावड़ कलश तैयार किए हैं, जो राई के दाने से भी छोटे हैं और सिर्फ माइक्रो लेंस से ही देखे जा सकते हैं. इन कलाकृतियों में गंगाजल की एक बूंद भी समाहित है. डॉ. सक्का ने इन्हें हरिद्वार के दक्षिणेश्वर महादेव मंदिर को भेंट करने की इच्छा जताई है. उनकी यह पहल धर्म, कला और सामाजिक एकता का अद्भुत संगम मानी जा रही है.
Back To Top