
Curated by सुजीत उपाध्याय | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated: 4 Feb 2023, 5:06 pm
Mumbai Fire Brigade Recruitment 2023: मुंबई के दहिसर में महिला फायर ब्रिगेड की भर्ती हो रही थी। इस दौरान कुछ छात्राओं ने आरोप लगाया कि लंबी लड़कियों को बाहर निकाल दिया गया है। इसके बाद दहिसर में लड़कियों ने आंदोलन शुरू कर दिया। इस दौरान भारी हंगामा होने पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इसमें कुछ लड़कियों को चोटें आई हैं।