Udaipur: उदयपुर की पिछोला झील इन दिनों अपने पूरे शबाब पर है और जलस्तर लबालब होने की कगार पर पहुंच गया है. लगातार आवक को देखते हुए स्वरूपसागर के गेट खोल दिए गए हैं. शहर की झीलों में बढ़ते पानी ने फिर से मानसून का उत्साह जगा दिया है और अब नजर फतहसागर के छलकने पर टिकी है.

