राजस्थान के नागौर शहर के मध्य में गणेश बावड़ी मंदिर स्थित है. प्राचीन काल में कुम्हारी दरवाजा के बाहर का क्षेत्र खनन के काम आता था. यहां पर खासतौर पर लाल पत्थर निकलता था. उसी दौरान मजदूरों के लिए पानी की व्यवस्था करने के लिए बावड़ी बनाने काम शुरू हुआ, तभी जमीन से भगवान गणेश की मूर्ति मिली थी.

