
क्या बोले किरीट सोमैया?
बीजेपी नेता और पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने असलम शेख पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा की मढ- मार्वे इलाके में समंदर किनारे असलम शेख मित्र परिवार ने गैरकानूनी तरीके से एक हजार करोड़ रुपए की कीमत के अवैध स्टूडियो बनवाए हैं। जो पर्यावरण के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं। ऐसे में महाराष्ट्र पर्यावरण मंत्रालय ने उसके खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं। ऐसे में जल्द ही इन अवैध स्टूडियो पर बीएमसी का बुलडोजर चल सकता है।
फडणवीस से मिले थे असलम शेख
पूर्व कैबिनेट मंत्री असलम शेख कुछ दिनों पहले अचानक सुर्खियों में आए थे। दरअसल उन्हें बीजेपी नेता मोहित कंबोज के साथ एक गाड़ी में जाते हुए देखा गया था। बाद में पता चला कि उन्होंने कंबोज के साथ महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की है। इस मुलाकात के बाद से ही यह अटकलें लगना शुरू हो गई थीं कि असलम शेख भी जल्द ही बीजेपी का दामन थाम सकते हैं। हालांकि इस मुद्दे पर उनकी तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया था।
उस दौरान यह भी कहा जा रहा था कि असलम शेख पर भी ईडी की कार्रवाई कर सकती है। शायद इसी वजह से उन्होंने फडणवीस से मुलाकात की है। हालांकि अब यह बात सामने आई है कि असलम शेख ने 1000 करोड़ रुपए के अवैध स्टूडियो बनाकर एक बड़ा घोटाला अंजाम दिया है।